फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना सरकारी अस्पतालों के भरोसे

Sun, 09 Sep 2018 11:12 PM IST
sonbhadra
विज्ञापन
Ayushman Yojna - फोटो : sonbhadra
विज्ञापन
सोनभद्र। सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य सुरक्षा योजना सरकारी अस्पतालों के भरोसे ही नजर आती है। जिले के बड़े अस्पतालों के दूरी बनाने से अब सरकारी अस्पताल ही मरीजों का उपचार करेंगे। कहने को तो जिले में लगभग 80 की संख्या में प्राइवेट बड़े अस्पताल संचालित हो रहे है। लेकिन योजना के तहत गरीबों का इलाज करने के लिए महज तीन अस्पताल ही आगे आए हैं। जिला कमेटी ने तीनों अस्पतालों का नाम फाइनल कर राज्यस्तरीय टीम को भेजेगी।  
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने जिले में निवास करने वाले असहाय, विकलांग, निर्बल, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों एवं उनके परिवार के सदस्यों का बेहतर इलाज कराने के लिए आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना शुरू की है। इस योजना के चयनित परिवार के मुखिया एवं उनके सदस्यों का प्रत्येक वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त में उपचार होगा। शासन स्तर से नामित संस्था के सदस्य एएनएम और आशाओं के माध्यम से पात्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अब तक संस्था करीब 1.42 लाख गरीब परिवारों को चिह्नित भी कर चुकी है। चयनित परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग बड़े प्राइवेट अस्पतालों से आवेदन मांगा था। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारतीय राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत चयनित परिवारों का उपचार करने के लिए सिर्फ सांई हास्पिटल, कीर्ति पाली क्लिनिक और रामा अस्पताल ने आवेदन पत्र दिया है। उन्होंने बताया जिला अस्पताल, छह सीएचसी और दो पीएचसी में चिह्नित परिवारों का भी उपचार होगा। इसके लिए शासनस्तर से अनुमोदन मांगा है। कहा कि अभी पात्रों के चयन की प्रक्रिया जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें