फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एड्स नियंत्रण अभियान में दवाओंं का वितरण ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण संविदा कर्मचारी संघ ने शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी। इससे एड्स नियंत्रण अभियान प्रभावित होने लगा है। दवाओं का वितरण ठप होने से संक्रमितों की चुनौती बढ़ गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज स्थित एआरटी सेंटर पर रोजाना 30 से 40 एचआईवी संक्रमित दवा लेने पहुंचते हैं। मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें एक से तीन माह की दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। जिनके पास दवा खत्म हो चली थी, उन्हें बृहस्पतिवार तक सेंटर पर एक कर्मी तैनात रखते हुए दवा उपलब्ध कराई जाती रही लेकिन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान के बाद शुक्रवार से दवा उपलब्ध कराने का कार्य पूरी तरह ठप कर दिया गया। ऐसे मरीज जो दवा लेने में लापरवाही करते थे या नहीं लेते थे। उनकी काउंसलिंग के लिए उन तक पहुंचने वाले फील्ड वर्कर भी हड़ताल पर हैं। एचआईवी एक ऐसा संक्रमण है, जिससे प्रभावित होने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखने के लिए नियमित दवा लेना जरूरी है। ऐसी स्थिति में दवा का गैप प्रभावित मरीजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर दवा वितरण बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है। कहा कि जब तक मांगों पर संजीदगी नहीं दिखाई जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें