फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों ने दी चेतावनी, रोजगार के लिए करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीना क्षेत्र में इलाके के विस्थापित परिवारों के बेरोजगार सदस्यों की बैठक एनसीलएल बीमा परियोजना के आवासीय परिसर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में रविवार को हुई। इस दौरान बेरोजगारों ने कोल प्रबंधन पर निविदा आमंत्रण सूचना (एनआईटी) के विपरीत कार्य का आरोप लगाया गया। कहा कि नियम का पालन नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद नेताओं ने बताया कि एनआईटी की शर्तों में 20 फीसदी विस्थापितों को रोजगार देने के प्रावधान है लेकिन कोल प्रबंधन के अफसर इसे दरकिनार कर रहे हैं। इससे विस्थापित आंदोलित हैं। विस्थापितों ने बीना परियोजना में ओबी हटाने के कार्य में लगी बीजीआर, डेको कंपनी में रोजगार का मुद्दा उठाया। परियोजना प्रबंधन पर आरोप लगाया कि एनआईटी में 20 प्रतिशत विस्थापित परिवार के सदस्यों को रोजगार देने के लिए कहा गया है लेकिन 20 लोगों को भी रोजगार नहीं मिला। विस्थापितों ने कहा जल्द ही राज्य सभा सांसद व कोयला मंत्री को पत्र भेजकर विस्थापितों के रोजगार की समस्या से अवगत कराया जाएगा। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, भाजपा शक्तिनगर मंडल महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, जेपी सिंह, संजय तिवारी, लालचंद गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष दुबे, उपेंद्र दुबे, लाल साहब, अजय सोनी, राजेश दुबे, राजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें