फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न पुष्प एवं फलों से सजा विंध्याचल का लेक पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना के लेक पार्क में नगर अनुरक्षण विभाग की ओर से पुष्प, फल और सब्जी प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान लेक पार्क को फूलों, फलों और सब्जियों की नई वैरायटी से सजाया गया था। उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक विंध्याचल मुनीश जौहरी ने महाप्रबंधक एससी नायक, अध्यक्षा सुहासिनी संघ मृदुला जौहरी, उपाध्यक्षा सुहासिनी संघ एस नायक की उपस्थिति में किया। कई प्रतियोगिताएं हुईं। निर्णायक मंडल में अध्यक्षा सुहासिनी संघ मृदुला जौहरी, उपध्यक्ष सुहासिनी संघ श्रोतास्वनी नायक, वरिष्ठ प्रबंधक एएस टुड्डू, एसएस परिहार व वन विकास निगम सिंगरौली के अधिकारी शामिल थे। संचालन कामना शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अपर महाप्रबंधक नगर प्रशासन निखिलेश अवस्थी ने किया।
विज्ञापन

रंगोली में सोनिया पवार प्रथम, रश्मि शिंदे रहीं दूसरे स्थान पर
प्रदर्शनी के दौरान विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। हाउस लोन, किचन व फ्लावर गार्डन की कैटेगरी में डी टाइप के लिए शर्मिष्ठा दासु को प्रथम, स्मिता मारखेडकर व रुचि कुमार को द्वितीय और ईशा जैन व पूनम सिन्हा को तृतीय पुरस्कार मिला। सी टाइप आवास के लिए दीप्ति जोरावर को प्रथम, मनीष त्रिपाठी को द्वितीय और शहनवाज को तृतीय पुरस्कार हासिल हुआ। बी टाइप आवास में कृष्णा घोष को प्रथम, सुभाष चंद्र को द्वितीय एवं अरुण सेन को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। रंगोली डेकोरेशन में सोनिया पवार प्रथम, रश्मि शिंदे द्वितीय एवं साक्षी जैन तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें