फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा

विज्ञापन
चुर्क मोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिलाध्यक्ष विज? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। सपा की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती, स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव पर चर्चा की गई। विधानसभा वार सेक्टर और बूथ कमेटी गठन पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं बीमार हैं। भाजपा सरकार ने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में कौन सी मेडिकल सुविधाएं विकसित की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी मेडिकल कॉलेज हैं वह समाजवादी पार्टी सरकार में बने थे। भाजपा सरकार ने एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं बनाया। कोविड-19 के इलाज की उचित व्यवस्था तक नहीं है। पूर्व मंत्री विजय सिंह गौड़ ने कहा कि कोरोना संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। भाजपा सरकार के तमाम दिशा निर्देशों का पालन भी धीरे-धीरे घटता जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों को ओपीडी में इलाज मिलना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि गंभीर मरीज इलाज के लिए घंटों तड़पते रहते हैं। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड-19 व्यवस्था मरीजों को और ज्यादा बीमार कर रही है। व्यवस्था में लगे लोग भी उसकी चपेट में आ रहे हैं। बैठक में सईद कुरैशी, राम निहोर यादव, संजय यादव, राम प्यारे सिंह पटेल, रमेश सिंह यादव, अनिल प्रधान, शंकर जायसवाल, कुमारी मंदाकिनी पांडे, कृपा शंकर चौहान, सुरेश, ओमप्रकाश त्रिपाठी, नामवर कुशवाहा, त्रिपुरारी, राजेश विश्वकर्मा, प्रमोद यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें