फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैगस्टर के मामलों में करें कडी कार्रवाई, वरना खैर नहीं

विज्ञापन
चुर्क पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा गोष्ठी को संबोधित करते एसपी आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन चुर्क में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की समीक्षा की। हाल ही में सम्पन्न त्योहारों, बकरीद, रक्षाबंधन, इसके अतिरिक्त श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने की सराहना की। थाना प्रभारियों को गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई के लिए विशेष रुप से निर्देश दिए। प्रचलित अभियानों जैसे लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की सूचना, निरोधात्मक कार्यवाही के विवरण, वर्षा ऋतु में जुताई - बुआई के दृष्टिगत भूमि विवाद प्रकरणों में क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/उप निरीक्षक/आरक्षियों द्वारा भ्रमण की सूचना, कोविड-19 के दृष्टिगत धारा-188 भादवि के अन्तर्गत मास्क न लगाने वालों के विरूद्ध चालान (सर्किल/थानावार), टॉप टेन अपराधियों, आईजीआरएस प्रार्थना-पत्र, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने, इनामिया/ हिस्ट्रीशीटरों अपराधियों पर नकेल लगाने के साथ उनकी कड़ी निगरानी, चेकिंग करने, जेल से छूटे अपराधियों के विरुद्ध प्रिवेन्टीव कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होनें समस्तय् अधिकारियों और थाना प्रभारियों को कोरोना के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओपी सिंह, डॉ. राजीव सिंह, सीओ राजकुमार त्रिपाठी, अभिनव यादव, वीएस मिश्रा, राम आशीष यादव, भाष्कर वर्मा, संजय वर्मा, सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें