फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के लिए अनुशासन है बहुत जरूरी : सीडीओ

विज्ञापन
उरमौरा स्थित डायट परिसर में अभ्युदय योजना प्रशिक्षण में शामिल शिक्षिकाएं। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उरमौरा में बुधवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत गोष्ठी हुई। इसमें मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. अमित कुमार शर्मा, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, बीएसए डॉक्टर गोरखनाथ पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना हर जिले में समाज कल्याण विभाग संचालित करेगा। इसके तहत नि:शुल्क कोचिंग की सुविधा छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जाएगी।इसमें प्रतिभावन मेधावी व लगन शील एवं परिश्रमी सभी छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों से पठन-पाठन कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा प्रणाली व नई योजनाओं के विषय में विस्तार पूर्वक बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में यदि कुछ करने की ठान लें तो उसके लिए प्रथम अनुशासन अनिवार्य है। जिस छात्र ने अनुशासन का पालन करते हुए शिक्षा लिया वह विकास किया है। शिक्षा एक शिक्षित समाज की ओर ले जाने का जरिया है जिसका छात्र छात्राओं को अनुपालन करना चाहिए। इस मौके पर प्रभारी डायट प्राचार्य रमेश यादव, ऋचा ओझा, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य वंदना सिंह, महिला महाविद्यालय की प्राचार्य वंदना, सुनील मौर्या, मनोज सिंह, जनेंद्र शंकर मिश्र, हरिवंश सिंह, शंकर सिंह, जिज्ञासा यादव, शैलेंद्र चतुर्वेदी, डीपी सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें