सोनभद्र। सदर ब्लॉक के बीआरसी प्रांगण उच्च प्राथमिक विद्यालय रौप में बुधवार को प्रेरणा ज्ञान उत्सव के तहत शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसका संचालन वरिष्ठ संकुल मीना भारती ने किया। चुर्क न्याय पंचायत के शिक्षकों ने शिक्षा से संबंधित टीएलएम मेले में प्रदर्शनी लगाई।
इसके लिए प्रेरक तालिका, माड्यूल, संदर्भ, गणित किट, मटेरियल, पुस्तकालय, दूरदर्शन पर आने वाले कार्यक्रमों का विवरण का प्रदर्शन किया गया। प्रश्न उत्तर के माध्यम से शिक्षकों ने उत्तर दिया, जो अभिभावकों एवं बच्चों को काफी अच्छा लगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने टीएलएम मेला का निरीक्षण किया और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। आशा भारती, अवधेश तिवारी, रेनू, नीतू, रागिनी, प्रियंका, विमला शर्मा, रेनू, श्वेता, विवेकानंद शुक्ला, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।