फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में गंदा पानी घुसने पर चक्काजाम

Fri, 24 Jun 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के सजौर गांव में गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
 राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र का गंदा पानी घरों में घुसने से नाराज सजौर गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को खलियारी-घोरावल मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे कोतवाल अबरार अहमद ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। घंटे भर जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।
विज्ञापन



सुबह करीब दस बजे राबर्ट्सगंज नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने गांव के सामने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कुछ बाइक सवार लोगों ने जाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें नहीं जाने दिया। ग्रामीणों ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र का गंदा पानी खेतों में जमा है। गुरुवार को हल्की बारिश होने पर खेतों में जमा पानी कई लोगों के घरों में   घुस गया। जबकि पूर्व में कई बार नगर पालिका प्रशासन और एसडीएम को नपा  क्षेत्र का खेतों में आने से रोकने या गांव से बाहर गिराने के लिए मांगपत्र दिया जा चुका हैै। कहा कि भीषण बारिश होने पर सभी घरों में नाबदान और बारिश पानी घुस जाएगा। इसलिए बारिश शुरू होने से पहले जलनिकासी की व्यवस्था की जाए।


उधर जाम की खबर मिलने पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल अबरार  अहमद ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचा कर समाधान कराया जाएगा। तब जाकर लोग शांत हुए और जाम समाप्त किया। इस मौके पर कुश चौबे, महेंद्र, अंकित सुबाष, सुजीत, पंकज, नीतिश, बब्बू, धर्मेंद्र, योगेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें