शक्तिनगर। एनटीपीसी विंध्याचल के एनएच-थ्री ग्राउंड में आयोजित विंध्याचल प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में डिराडोज ब्वॉयज टीम ने जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता का समापन बतौर मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) सुभाष चंद्र नायक ने किया। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों नें भाग लिया। सात टीमें बड़ों और तीन टीमें बच्चों की थी। फाइनल मैच स्ट्रोम राइडर एवं डिराडोज ब्वायज टीम के बीच खेला गया। इसमें डिराडोज ब्वायज टीम ने विजय हासिल की। टूर्नामेंट में रेहान को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। रेहान ने 261 रन का योगदान दिया। सुरक्षित कुमार ने सबसे ज्यादा 17 विकेट लिया। आनंद पटेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही किड्स टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया, जिसमें टीम ए विजयी रही। इस दौरान मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ई. सत्य फनी कुमार, सभी महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंध के साथ स्पोर्ट्स काउंसिल के सदस्यउपस्थित रहे।