फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोन पंप नहर में पानी न आने से धान के बीज डालने में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र स्थित मुख्य सोन पंप नहर का संचालन कई महीने से ठप है। किसानों को धान के बीज डालने में काफी परेशानी है रही है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति मारकुंडी अध्यक्ष सत्यदेव पांडेय, मदनमोहन यादव, समाजसेवी सूरज यादव, कपिलमुनी मिश्रा, राकेश मिश्रा, राममूरत यादव, मुन्ना, महेश कुमार भारती आदि ने जिलाधिकारी से सोन पंप नहर चालू कराने की मांग की है।
सिंचाई विभाग ओबरा प्रखंड के जेई विशाल शर्मा ने बताया कि इस समय नहर में साफ-सफाई और मशीनरी मेनटेनेंस साथ विद्युत संबंधी कार्य चल रहा है। एक जुलाई से नहर चालू करा दिया दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले वार्ता के दौरान उन्होंने 26 जून, दूसरी वार्ता में 29 जून को नहर चालू कराने को कहा था। लोगों का कहना है कि अधिकारियों द्वारा बार-बार तारीख पर तारीख देना झूठा आश्वासन है।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सोन पंप नहर को चालू नहीं किया गया तो वह जिलाधिकारी का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें