फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डीएपी के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सौपा। जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद की आपूर्ति नहीं की जा रही है। उसके स्थान पर एपीएस खाद दिया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएपी की तुलना में एपीएस खाद डेढ़ गुना खेत में डालना पड़ रहा है। जिससे किसानों के ऊपर भार बढ़ता जा रहा है। सोन पंप लिफ्ट कैनाल से नहरों में पानी छोड़ा जाए इसके चार पंप को चलाया जाए जिससे किसानों की रोपाई समय से हो सके।
विगत वर्षों में लो वोल्टेज के कारण चार पंप नहीं चल सके, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति कराई जाए। जनपद की बंधियों और माइनरों के गेट खराब हैं, जांच कराकर ठीक कराया जाए। नहरों की सफाई व मरम्मत कर टेल तक किसानों को पानी पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष रामजी सिंह, प्रांत मंत्री सदानंद मौर्य, प्रभुपाल मौर्य, रामविलास मौर्य, डॉक्टर शंभू सिंह, दयाराम मौर्य आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें