फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सर्वर काम न करने से ई-केवाईसी कराने और राशन मिलने में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी गल्ला वितरण प्रणाली की नई व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। ई- केवाईसी और वितरण एक साथ होने के कारण सर्वर काम नहीं कर रहा है। इस कारण कार्डधारकों का दिनभर कोटे की दुकान पर ही समय निकल जा रहा है।
विज्ञापन


कोटेदारों को इलेक्ट्रानिक तराजू से जुड़ी ई-पॉस मशीन दी गई है। इससे मशीन पर अंगूठा लगाने पर पर्ची बनेगी और राशन का वजन करने पर ही पर्ची निकलेगी और राशन की निकासी ऑनलाइन अपडेट होगी। अब सरकार ने कोटेदारों के यहां कार्डधारकों का ई-केवाईसी करने का काम भी सौंप दिया है।
जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है, उनका राशन रोक दिया जा रहा है। कोटेदारों के यहां ई-केवाईसी कराने की भीड़ लग रही है। अचानक बढ़े लोड के कारण राशन वितरण प्रणाली का सर्वर काम नहीं कर रहा।
विज्ञापन

सोमवार से ही क्षेत्र के कोटेदारों के यहां यह समस्या शुरू हो गई है। लाभार्थी अपना काम छोड़कर सुबह से ही कोटेदारों के यहां भीड़ लगाए हुए हैं, लेकिन ई-केवाईसी नहीं होने से उन्हें मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
कोटेदार ने बताया कि ई-केवाईसी और वितरण एक साथ संभव नहीं है। किसी के यहां मशीन का टच काम नही कर रहा है, तो किसी के यहां नेटवर्क ही नहीं है। इससे राशन वितरण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। समस्या से पूर्ति निरीक्षक को समस्या से अवगत करा दिया गया है।


ई-पाॅश मशीन के साॅफ्टवेयर के सर्वर में कुछ दिक्कत है। सॉफ्टवेयर को ठीक करने के लिए लखनऊ की टीम लगी हुई है। -संदीप श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर, खाद्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें