फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डिबुलगंज सुपरकिंग्स और अनपरा डोमिनेटर्स की टीम फाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के दक्षिणी परासी स्थित आदर्श पोखरा मैदान में आयोजित डीह बाबा प्रीमियर लीग सीजन-1 में मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में डिबुलगंज सुपरकिंग्स और अनपरा डोमिनेटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

पहला मुकाबला डिबुलगंज सुपरकिंग्स और ककरी फाइटर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डिबुलगंज सुपरकिंग्स ने निर्धारित 10 ओवर में 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ककरी फाइटर्स की टीम 9.7 ओवर में 45 रन पर सिमट गई और मुकाबला हार गई। दूसरे मुकाबले में डिबुलगंज सुपरकिंग्स का सामना सोनभद्र नाइट राइडर्स से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए डिबुलगंज सुपरकिंग्स ने 10 ओवर में 80 रन बनाए।
जवाब में सोनभद्र नाइट राइडर्स की टीम 59 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी। तीसरे मुकाबले में ककरी फाइटर्स और अनपरा डोमिनेटर्स आमने-सामने रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए ककरी फाइटर्स की पूरी टीम 8.4 ओवर में मात्र 15 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में अनपरा डोमिनेटर्स ने 1.2 ओवर में 17 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश कर लिया। टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें