फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र के पनिकप गांव में डायरिया का प्रकोप, एक रात में 25 लोग हुए भर्ती

Thu, 12 Jul 2018 11:16 PM IST
सोनभद्र ब्यूरो
विज्ञापन
Diarrhea patient - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 रायपुर थाना क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव के बेउवा टोला के निवासी लोग बुधवार को डायरिया की चपेट में आ गए। एक एक करके 25 लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी और खलिहारी ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देख भर्ती कर लिया। गंभीर रूप से बीमार दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर डायरिया फैलने की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई है। गांव में सफाई कराने के साथ ही दवा आदि का वितरण शुरू करा दिया गया है।        
विज्ञापन


नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत पनिकप खुर्द के बेउवा टोला में बुधवार की रात करीब सात बजे गांव में हैंडपंप के पानी पीने से कुछ लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। देखते ही देखते टोले के अधिकतर लोग इससे प्रभावित हो गए। पहले तो उनका घरेलू उपचार किया गया, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ।

रात करीब आठ बजे के बाद  मरीजों की संख्या में बढ़ने लगी। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। 108 नंबर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुुलेंस से सुखिया (60), अंजनी (8), पार्वती (40), देवी (30), संतोसिया (30), भगवान (18), अखिलेश (14), पुष्पा (29), नंदनी (8), सुशीला (45), मुस्कान (6), नीलू (7), सोनू (15), जिऊती (14,) माया (26), मुन्नी (45), रविनंदन (28), धीरू (16)  सहित 25 को सीएचसी वैनी और खलिहारी ले जाया गया। यहां सभी का प्राथमिक उपचार शुरू हुआ।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि डॉ. सुमन की अगुवाई में टीम ग्रामीणों के स्वास्थ्य का चेकअप कर उपचार कर रही है। कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया दूषित का पानी का सेवन करने से ही डायरिया होना पाया गया है। ग्रामीणों ने जिस हैंडपंप के पानी को पिया है, वह पानी पीने योग्य नहीं है। ग्रामीणों को उक्त हैंडपंप का पानी पीने से मना कर दिया गया है। सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। डायरिया से बचने के लिए लोग शुद्ध पेयजल एवं ताजा भोजन का सेवन करें।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें