फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: सोनभद्र में छह साल बाद लबालब हुआ धंधरौल बांध, खोले गए सभी 22 फाटक; तटवर्ती इलाकों में अलर्ट

Mon, 16 Sep 2024 01:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के बाद धंधरौल बांध पानी से लबालब भर गया। पानी निकालने के लिए सभी 22 फाटक खोल दिए गए हैं। यह बांध छह साल बाद पानी से भरा है। 
विज्ञापन
धंधरौल बांध से निकाला जा रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में पिछले 24 घंटे में 70 एमएम की बारिश से जिले के नदी-नाले उफना गए हैं। छह साल बाद लबालब होने पर धंधरौल बांध के सभी 22 फाटक खोल दिए गए हैं। बांध से 12 हजार क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। इससे घाघरा नदी और नहर का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


धंधरौल बांध का उच्चतम जलस्तर 317.90 मीटर है। रविवार को दिन और रात में हुई तेज बारिश से बांध का जलस्तर 317.60 मीटर तक पहुंच गया। नगवां बांध पहले से ही भरा हुआ है। बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में तेज बारिश के चलते नगवां बांध में लगातार पानी आ रहा है। इसके मद्देनजर बांध से पांच हजार क्यूसेक पानी धंधरौल बांध में छोड़ा जा रहा है। इसके चलते धंधरौल बांध के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।

करीब 110 साल पुराने इस बांध की सुरक्षा को देखते हुए सोमवार की सुबह बांध के सभी 22 फाटक खोल दिए गए। करीब 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने से घाघरा नदी और नहर में जलस्तर बढ़ गया है। नहर और नदी के तटवर्ती इलाकों में पानी भरने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें