फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिछले वर्षों में रोपे गए पौधों की स्थिति नहीं बता सके डीएफओ, कमिश्नर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के आयुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी ने शुक्रवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में वृहद पौधरोपण अभियान के तैयारियों की समीक्षा की। पिछले वर्षों में किए गए पौध रोपण व उनकी सुरक्षा और जियो टैगिंग की जानकारी ली। संतोषजनक उत्तर न देने पर रेणुकूट, ओबरा, राॅबर्ट्सगंज और कैमूर वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जिन विभागों को पौध रोपण के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसके अनुसार वह पौधों का उठान कर लें। इस अभियान के तहत जो भी पौधे रोपे जा रहे हैं, उसकी सुरक्षा व्यवस्था और देख-रेख बेहतर तरीके से होनी चाहिए। पौधों का रोपण ग्राम सभा के चारागाहों में भी किया जाय। इस अभियान में एनसीसी और एनएसएस के छात्रों का भी सहयोग लें। महाभियान के अंतर्गत जिले में 1.55 करोड़ पौधे रोपण का लक्ष्य है। इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देते हुए लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया जाय। बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, एडीएम सहदेव मिश्र, एएसपी कालू सिंह, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, एसडीएम प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें