फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव-सती के विवाह की कथा सुन भाव विभोर हुए भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वधर्म समभाव के संकल्प के साथ भिखारी आश्रम रामगढ़ के गुरौटी रोड पर शिव सरोवर स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को तीसरे दिन शिव पुराण महायज्ञ में भक्तगणों ने ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप किया। वहीं शिव पुराण कथा में शिवजी-सती के विवाह की कथा सुनकर भक्त भाव-विभोर हो गए। इस दौरान चल रहे अखंड भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली बाबा ने बताया कि आचार्य योगेश तिवारी व कौशल तिवारी ने मंगलवार को तीसरे दिन विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शिव पुराण महायज्ञ शुरू किया। आचार्य पंडित उमाशंकर तिवारी महाराज ने शिव पुराण कथा सुनाई। शिवजी-सती के विवाह का वर्णन किया। आचार्य कौशल तिवारी ने रुद्राभिषेक कराया। यजमान रेवती तिवारी उनकी धर्मपत्नी रामा देवी, भिखारी बाबा की पत्नी विमल देवी, बहु चिंता मौर्या, राजेश पाठक व उनकी धर्मपत्नी सुशीला पाठक रहीं। अखंड भंडारे में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आचार्य दिनेश कुमार पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, प्रमोद तिवारी, आशा देवी, कालो देवी, हीरा, मुन्ना बाबा, बच्चन महाराज, परमानंद महाराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें