प्रतिष्ठापरक ऊर्जांचल उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नई कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। सुबह दस से शाम चार बजे तक चले मतदान में व्यापारियों ने खासा उत्साह दिखाया। देर शाम आए परिणाम में अध्यक्ष पद के लिए विकास गोयल और महामंत्री के लिए सुमित को निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश सिंह निर्विरोध चयनित हुए।
चुनाव अधिकारी रामचंद्र गुप्ता, गोपाल गुप्ता और संजीव मदान की देखरेख में हुए मतदान को लेकर सुबह से ही गहमागहमी बनी रही। सुबह से ही अग्रवाल धर्मशाला स्थित बूथ पर मदताताओं की कतार लगी रही। उत्साह का आलम यह था कि शाम चार बजे तक 665 मतदाताओं में 617 ने अपने अधिकार का प्रयोग कर डाला।
शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर सुमित मित्तल ने 286 मत पाकर विजय हासिल की। निकटतम प्रतिद्वंदी जयेंद्र सोनी को 187, ओमशंकर दुबे को 143 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर जीत हासिल करने वाले सुमित मित्तल को 286 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शहजाद अली को 226 मतों से संतोष करना पड़ा।
मतदान की प्रक्रिया प्रबुद्ध चौबे मुन्ना, उमेश सिंह, मुन्ना चौबे, बजरंग अग्रवाल, बीडीसी राजेश गुप्ता ने संपन्न कराई। इस मौके पर मनीष श्रीवास्तव, सुनील आदि रहे।