फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद के लिए किसानों का मंडी में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में सब्जी मंडी परिषद स्थित धान क्रय केंद्र पर शुक्रवार को हाइब्रिड धान खरीद न होने से नाराज किसानों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि अगर किसानों के हाइब्रिड धान की खरीद नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान पवन कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, कैलाश पटेल, दीपक, कमलेश, कृष्णा लाल, सूरज सिंह, बीपी सिंह आदि किसानों ने कहा कि एक माह से धान क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर खड़े हैं। अब बताया जा रहा है हाइब्रिड धान के खरीद का कोटा पूर्ण हो गया है। शासन स्तर से गाइडलाइन मिलने पर ही खरीद की जाएगी। कहा कि किसानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को सहन नहीं किया जाएगा। मांग की कि धान खरीद के लिए डीएम व शासन स्तर से व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। कहा कि धान के फसल पर ही किसानों का जीवन टीका होता है। वर्ष भर केे खर्चे इसी से वहन होते हैं। कहा कि शीघ्र खरीद शुरू नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें