फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: टूटी पुलिया का निर्माण न होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। ग्राम पंचायत बभनी के चीकू टोला से डगडउआ टोला जाने वाले मार्ग पर टूटी पुलिया का निर्माण नहीं होने से नाराज़ ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। जल्द पुलिया के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

चीकू टोला से डगडउआ टोला जाने वाले मार्ग पर नदी पर बरी पुलिया भारी बारिश में बह गई थी। इसके बाद से इस मार्ग पर आवागमन बाधित है। पुलिया का निर्माण 15 वर्ष पहले जिला पंचायत ने कराया था। पुलिया टूट जाने से ग्रामीणों को 5 किमी दूर घूम कर आना-जाना पड़ता है। करीब नौ महीने बीतने के बाद भी इसकी कोई सुध नहीं ली गई। इस संबंध में कई बार शिकायत करने के बाद भी परिणाम सिफर रहा। बारिश का मौसम नजदीक है। बारिश हो जाने यह मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जाएगा। इससे पढ़ने वाले छात्रों को असुविधा होगी। पांच सौ परिवार इस पुलिया के टूटने से प्रभावित हैं। आक्रोशित ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, पृथ्वी, जयलाल, रामचंद्र, परसीधन, फूलबस, रघुवीर, बसंत, रामलाल, सुभाष आदि ने हरि किशुन के नेतृत्व में रविवार को प्रदर्शन किया। डीएम से पुलिया के निर्माण मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें