राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर विरोध प्रदर्शन करते मानवाधिकार एसोसिएशन के पदाधिकारी।
- फोटो : SONBHADRA
राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन(भारत) के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी की अगुवाई में व्यापारियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से नगर के मध्य से गुजरी कलवारी, घोरावल खलियारी स्टेट हाईवें के चौड़ीकरण न किए जाने और नगर के बाहर से बाईपास बनाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि नगर से गुजरी स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण किया गया तो बाजार उजड़ जाएगा। व्यापारियों ने धर्मशाला चौक गल्ला मंडी में धरना प्रदर्शन किया।
राजकुमार सोनी ने कहा कि वर्ष 2019 में इस मार्ग को चौड़ीकरण करने के लिए पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों ने इसी रोड को मध्य सड़क से 45-45 फीट पर नापी की थी। इसके विरोध में बाईपास की मांग को लेकर लगातार 25 दिनों तक आंदोलन किया गया। पीडब्लूडी की तरफ से बताया गया था कि वर्तमान में चौड़ीकरण या स्टेट हाइवे बनाने की कोई योजना नहीं है लेकिन गोपनीय तरीके से राबर्ट्सगंज कलवारी रामगढ़ खलियारी मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित कर दिया गया है। नगरपालिका क्षेत्र की मुख्य बाजार धर्मशाला चौक -रेलवे फाटक रोड को स्टेट हाइवे संख्या 154 घोषित कर अधिसूचना भी जारी हो चूकी है। सजौर से नई बाजार तक पेड़ भी काटे जा चुके हैं। पीडब्लूडी लिखित रूप मध्य सड़क से 60-60 फीट जमीन को स्टेट हाइवे का मानक भी बता चुका है। कहा कि मामले को लेकर प्रदेश स्तर पर भी धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप, जिला सलाहकार सुदामा विश्वकर्मा, व्यापारी नेता राजेश केशरी, शीतल सोनी, लखन सेठ, शिवलोचन केशरी, अनिल केशरी, शशि, प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे।