फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। कचहरी गेट पर प्रदर्शन कर लोगों ने प्रदेश सरकार से दुद्धी को जिला बनाने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी तहसील का बॉर्डर जिला मुख्यालय से करीब 175 किमी दूर है। प्रस्तावित जनपद दुद्धी चार राज्यों से घिरा हुआ है। वर्तमान में यूपी की कोई भी तहसील अपने जिला मुख्यालय से दुद्धी जितना दूर नहीं है हापुड़, भदोही, गाजियाबाद, चंदौली जैसे छोटे छोटे जिले में बने हैं। सरल और नजदीक प्रशासन तथा जनता एवं सरकार को पहुंच आसान बनाने तथा सरकार कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए दुद्धी को जिला बनाया जाना आवश्यक है। यहां पर ओबरा को तहसील बनाए जाने के बाद प्रस्तावित जिला दुद्धी सभी मानकों को पूरा कर रहा है। दुद्धी बार संघ अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता जितेंद्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता रामपाल जौहरी, प्रेमचंद्र यादव, कुलभूषण पांडेय, उदय लाल मौर्य, संतोष कुमार आशीष गुप्ता, नंदलाल, अमरावती देवी, पीयूष अग्रहरि, प्रेमचंद गुप्ता, जीवन राम, गुड्डू सोनी, राकेश श्रीवास्तव, विष्णु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें