जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
दुद्धी। भागीदारी संकल्प मोर्चा के तत्वाधान में जन अधिकार पार्टी एवं अपना दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर टाउन क्लब मैदान से जुलूस निकालकर तहसीलदार को सुरेश शुक्ला को राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। जुलूस में शामिल लोग सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे।
जुलूस में शामिल लोगों का कहना था कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती जा रही है। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कृषि विधेयकों को किसान विरोधी बताया। कहा कि इससे किसानों का शोषण बढ़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने कृषि विधेयकों को वापस लेने की मांग भी की। जुलूस में अपना दल कमेरवादी के जिलाध्यक्ष इं.सीडी सिंह पटेल के अलावा अरुण सिंह, जसवंत सिंह , कंचन सिंह, कृपाशंकर मौर्य, लोकेश चन्द्र मौर्य, समृद्धि कुशवाहा, गंगेश्वर पटेल, मिथिलेश मौर्य आदि शामिल रहे।