फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने को लेकर कचहरी गेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर में कचहरी गेट के सामने संघर्ष समिति सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कचहरी परिसर से जुलूस निकाल कर तालाब रोड होते हुए अधिवक्ताओं ने तहसील मुख्यालय पहुंच कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो को सौंपा।
विज्ञापन

दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्त ने कहा कि विधान सभा चुनाव में क्षेत्र के भाजपा के कई नेताओं ने वादा किया था कि अगर सूबे में भाजपा की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला बनाया जाएगा। भाजपा सरकार के चार साल पूरे हो गए, लेकिन अभी तक दुद्वी को जिला बनाने की घोषणा नहीं की गई।
जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग चार दशकों से की जा रही है। तमाम सरकारें आई और चली गई लेकिन किसी सरकार ने क्षेत्र के के लोगों के समस्याओं के बारे में कोई सुध नहीं लिया। रामपाल जौहरी, नंदलाल, प्रेमचंद यादव, आनंद कुमार, संतोष कुमार, राकेश मिश्रा, राकेश तिवारी, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें