फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल और पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के विरोध में सोमवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष दूबे के नेतृत्व में चोपन ब्लॉक के पटवध गांव के बसकटवा मोड़ के पास प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता विरोध स्वरूप बाइक को पैदल ही धक्का देकर ले गए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को आम जनमानस की समस्याओं से कोई सरोकार ही नहीं है। मौजूदा स्थिति में जिस तरीके से डीजल का दाम लगातार बढ़ रहा है उससे सीधे-सीधे किसान प्रभावित हो रहा है। वर्तमान समय खेती का है। दाम बढ़ने से किसानों पर भार बढ़ेगा। गाड़ियों का किराया बढ़ेगा। जो भी सामान आयात, निर्यात किए जाएंगे उसका भाड़ा बढ़ने से दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सारी चीजें महंगी होती जाएंगी। करोना कॉल में जहां करोड़ों युवा बेरोजगार हुए हैं, व्यापारियों का व्यापार में काफी नुकसान हुआ है, किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिला है वहीं गरीब, प्रतिदिन काम करने वाले मजदूरों को काम भी नहीं मिल पाया है। ऐसी स्थिति में तेल का दाम बढ़ना सीधे-सीधे आम जनमानस की कमर तोड़ना है। प्रदर्शन करने वालों में मनोज मिश्रा, मुस्तफा खान, अखिलेश पांडेय, विशाल पटेल, श्रीकांत मिश्रा, विक्की कुमार, बबुंदर, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें