फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 विस्थापितों को बांटा 2.23 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की जयंत परियोजना ने एक बार पुन: सोमवार को मेढ़ौली ग्राम के 63 भू-धारकों (विस्थापित परिवार) को दो करोड़ 23 लाख का मुआवजा वितरित किया। इस अवसर पर जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक आरबी प्रसाद, मुकेश सेनवार, मुख्य प्रबंधक (खनन) एवं भागीरथ, उप प्रबंधक (कार्मिक) उपस्थित रहे। जयंत कोयला प्रोजेक्ट के विस्तार के जद में आए मेढ़ौली ग्राम के भू-विस्थापितों के मुआवजा वितरण के कार्य को एनसीएल प्रबंधन प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ही पूर्ण करने के प्रयास कर रहा है। जयंत एनसीएल की प्रमुख कोयला उत्पादक खदान है। जिसने 2020-21 के लिए निर्धारित कोयला उत्पादन लक्ष्य समय से पहले ही हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था। विस्तार के बाद इसके कोल उत्पादन में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें