फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चकराेड की जमीन काटने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खलियारी। नगवां ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोरियां में एक व्यक्तिने चकरोड की जमीन को काट दिया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे नाराज किसानों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एसडीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डोरियां और ग्राम पंचायत रईया की सीमा पर चकरोड है। यह खलियारी-राॅबर्ट्सगंज मार्ग से लगते हुए डोरियां गांव के लिए जाता है। इस चकरोड से सटे रईया गांव के एक काश्तकार ने चकरोड की जमीन को काट दिया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने शिकायत थाना रायपुर में की तो पुलिस ने राजस्व का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान डोरियां और ग्रामीणों की पहल पर क्षेत्रीय लेखपाल ने दो जुलाई को मौके पर पहुंच कर चकरोड की पैमाइश करते हुए चिह्नांकन किया। नापी के दूसरे दिन काश्तकार ने निशान को मिटा दिया। इससे नाराज़ ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से चकरोड की जमीन को मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें