घोरावल। राष्ट्रीय युवा अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष विनीत तिवारी ने सोनभद्र जिले में पर्यटन स्थलों, पुरातात्विक व धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिले के धार्मिक स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि जिले में पुरातात्विक और धार्मिक महत्व के तमाम ऐतिहासिक स्थल हैं। गुप्तकाशी शिवद्वार के प्रसिद्ध उमामहेश्वर मंदिर, प्राकृतिक जलप्रताप मुक्खा फाल और वहां की प्राचीन रॉक पेंटिंग, कुराड़ी धाम स्थित देवी चामुंडा का मंदिर, गांवकुंडा का विष्णु मंदिर, बर कन्हरा स्थित मां काली मंदिर व नारायण मंदिर जैसे अनेक प्राचीन स्थल हैं। ये पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकते हैं। इनके विकास की जरूरत है। आमडीह गांव में स्थित राजकीय संग्रहालय बदहाल स्थिति में है, जहां सैकड़ों प्राचीन मूर्तियां और प्रस्तर कलाकृतियां रखी गई हैं। विनीत तिवारी ने बताया कि पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शीघ्र ही इसके लिए अफसरों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय सह प्रभारी लक्ष्मण चौधरी से मुलाकात कर जिले की समस्याओं से अवगत कराया।