फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लव जिहाद और लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर विरोध प्रदर्शन करते बजरंग दल के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने लव जिहाद और लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई करने की मांग रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में देश की आंतरिक सुरक्षा, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि कुछ संगठनों की गतिविधियां सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित कर रही हैं।
ज्ञापन में अवैध निर्माण, लैंड जिहाद, लव जिहाद, महिलाओं से जुड़े अपराध और खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों को प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई जरूरी है, ताकि कानून व्यवस्था मजबूत हो और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन,प्रांत प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी, विभाग संगठन मंत्री नरेंद्र, जिला मंत्री हरशिंकर वर्मा, संतोष पांडेय, देवानंद, रजत भाटिया, कमलेश दुबे, वीरेंद्र तिवारी, अजय सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें