धनौरा गांव में कोयला लदी मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दाहिना पैर कट गया और हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव स्थित रेलवे गेट संख्या 62 के समीप शनिवार सुबह एक युवक कोयला लदी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का दाहिना पैर कट गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को हालत नाजुक होने के कारण वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे गढ़वा रोड से चोपन की ओर जा रही कोयला लदी मालगाड़ी को सिग्नल न मिलने के कारण दुद्धी नगर स्टेशन के पहले धनौरा गांव के पास रोक दिया गया था। इस दौरान कुछ ग्रामीण मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला उतारने लगे। इसी बीच ट्रेन को सिग्नल मिलते ही अचानक गति मिल गई।
इसी अफरा-तफरी में शिवपूजन (20 ) पुत्र शत्रु निवासी धनौरा, का पैर फिसल गया और ट्रेन के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसका दाहिना पैर पूरी तरह से कट गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां डॉक्टर राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर बताते हुए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।