फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में सशर्त दुकानें खोलने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए जिला महामंत्री के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में जिला मुख्यालय राबर्ट्र्संगंज व अन्य नगर पंचायतों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बंद करने के बाद से प्रभावित हो रहे व्यापार पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि कंटेनमेंट जोन अंतर्गत आने वाले व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को जिला प्रशासन ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। आवश्यक सामानों की आपूर्ति पास नहीं दिये जाने से बाधित है। मेडिकल स्टोर बंद है और शराब की दुकानें खोली जा रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद होने से व्यापारियों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। व्यापारियों ने सूबे की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, व्यापारी कल्याण बोर्ड व जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर समस्या से निजात दिलाने तथा बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राजेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष बचाऊ भाई केशरी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, नगर अध्यक्ष सुरेश केशरी, श्याम केशरी, मुकेश जायवाल, युवा नगर अध्यक्ष बबलू केशरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें