फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 और मिले पाजिटिव, 117 स्वस्थ होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना का संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। बुधवार को बरकोनिया थाने में तैनात पुलिसकर्मी समेत 17 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मिले लोगों की संख्या 344 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ.एसके उपाध्याय ने की। उन्होंने बताया कि बुधवार को 117 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट गए। स्वस्थ होकर एक दिन में घर लौटने वाले मरीजों में अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या 196 हो गई है। अब एक्टिव मामले 148 रह गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक बुधवार को 312 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। इसके अलावा 239 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। अब तक 10422 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। जिसमें 17 पाजिटिव और 222 निगेटिव मिले हैं। इनमें से 9712 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 344 पाजिटिव और 9368 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। पाजिटिव मिले लोगों में से 196 स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव मामले 148 रह गए हैं। उन्होंने बताया कि एक्टिव रह गए मामलों में से जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर में 50, राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में बने कोविड केयर सेंटर में 54, जिला कारागार स्थित कोविड केयर सेंटर में तीन मरीज भर्ती हैं जबकि अन्य मरीज होम क्वारंटीन में हैं। सीएमओ के मुताबिक बुधवार को संक्रमित मिले लोगों को जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है। साथ ही संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के क्षेत्रों को सील कराकर बैरिकेडिंग कराने को भी कहा गया है। उधर, एसडीएम यमुनाधर चौहान के मुताबिक संक्रमित मिले मरीजों के आवास व आसपास के इलाकों को सील करा दिया गया है। साथ ही बैरिकेडिंग की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। लोगों को जरूरत के सामान घर पर ही उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिले में कंटेनमेंट जोन बनाए क्षेत्रों में पहले ही लोगों के आवागमन पर रोक है। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें