फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यरानी एक्सप्रेस के रुट के विस्तार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (रेलवे बोर्ड) उत्तर मध्य रेलवे के सदस्य एसके गौतम ने भोपाल से दमोह तक प्रतिदिन चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन 22161/22162 का रूट विस्तार सिंगरौली के रास्ते चोपन-चुनार होकर वाराणसी तक करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि इस ट्रेन के रूट विस्तार से सिंगरौली से भोपाल व वाराणसी तक ट्रेन संचालन की मांग पूरी होगी। साथ ही ऊर्जान्चल में स्थित नॉर्दर्न कोल फ़ील्ड्स लिमिटेड, एनटीपीसी, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अनपरा तथा अन्य प्राइवेट सेक्टरों के कर्मचारियों के लिए रेल यात्रा सुगम होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जोड़ने वाली यह ट्रेन एक बड़ी सौगात होगी। एसके गौतम इस रेल खण्ड पर ट्रेन चलाये जाने की मांग सांसद राज्यसभा रामसकल एवं राबर्ट्सगंज सांसद पकौड़ी लाल कोल के माध्यम से भी रेल मंत्री के समक्ष रख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें