फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आने वालों का 36 टीमें ले रहीं सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए चिकित्सकों की 36 टीमें बाहर से आने वालों के सैंपल लेने में जुटी हुई हैं। टीमें अलग-अलग अलग भ्रमण कर सैंपल लेने में जुटी हैं। इसकी मानिटरिंग भी हो रही है। ताकि लापरवाही न हो।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण मुंबई, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात समेत अन्य जगहों पर काम कर रोजी-रोटी की जुगत करने वाले अब वापस अपने-अपने घर लौटने लगे है। अभी तक गैर प्रांतों और जिलों से 37 हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक जिले में लौट चुके हैं। बाहर से आने वाले श्रमिकों केचलते कोरोना संक्रमितों के संख्या में भी इजाफा होने लगा है। अभी तक जिले में कोरोना पाजी़टिव मिले लोगों की संख्या 33 हो गई है। हालांकि इनमें से 29 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अभी मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में चार कोरोना संक्रमितों को भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। इस बीच गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 36 टीमें लगाई गई है। अब तक कुल 3775 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 3542 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 3509 निगेटिव और 33 पाजीटिव मिले हैं।
सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि राबर्ट्सगंज, दुद्घी और घोरावल तहसील क्षेत्र में उनकी 36 टीमें बाहर से आए संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपल लेने का कार्य कर रही है। इसकी मानिटरिंग उनके द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना से लोगों को बचाने के लिए युद्घस्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें