फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर किया चक्काजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर के राजकीय इंटर कालेज तिराहा के पास जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर शुक्रवार की रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने रीवां-रांची मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। क्षुब्ध लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की। नगर पंचायत पर भी सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। करीब सवा दस बजे तहसीलदार बृजेश वर्मा और सीओ संजय वर्मा के आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

चक्काजाम कर रहे लोगों ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज के पास लगा 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर एक सप्ताह पहले जल गया। पिछले दो दिन पूर्व ट्राली पर लगे ट्रांसफॉर्मर को यहां लगाया गया था लेकिन शुक्रवार की शाम को ही उसे वहां से हटाकर वार्ड एक में ले जाकर लगा दिया गया। कालेज तिराहे पर घटिया किस्म का ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया जो कुछ क्षण में ही जल गया। अब दो दिनों का लॉक डाउन है और हम सब गर्मी में कैसे रात गुजारेंगे। घर में बच्चे रो बिलख रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के चेतन श्रीवास्तव व दीपक जौहरी ने कहा कि यह सब विभाग की लापरवाही है जो सूचना देने के बाद भी विद्युत खामियों को गुणवत्तापूर्ण दूर नहीं करती। उन्होंने कहा कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी हमारी मांगों को नही सुनता जाम लगाए रखेंगे। जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब 45 मिनट बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम जाम स्थल पहुंची। यहां तहसीलदार और सीओ ने लोगों को समझाकर करीब सवा दस बजे जाम समाप्त कराया। सीओ संजय वर्मा व प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि ट्रांसफॉर्मर शनिवार को बदल दिया जाएगा। तब जाकर प्रदर्शनकारी सड़क से हटे और एनएच 75 पर यातायात बहाल हो सका। यहां तहसीलदार बृजेश वर्मा , नायब तहसीलदार सूर्यबली मौर्या मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें