फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ को सौंपा 12 सदस्यों ने इस्तीफा

Mon, 19 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के सदस्यों ने प्रधान के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। 14 में से 12 सदस्यों ने सोमवार को डीपीआरओ को इस्तीफा सौंपा है। सदस्यों ने प्रधान पर गांवों में विकास कार्य कराने में मनमानी का आरोप लगाया है। वहीं डीपीआरओ एमपी द्विवेदी ने मामले की जांच एडीओ पंचायत शारदा प्रसाद यादव को सौंपी है।
विज्ञापन



   सदस्यों का आरोप है कि प्रधान की मनमानी के नाते  गांव में विकास कार्य पूरी तरह से बाधित हो चुका है। हैंडपंप, इंटरलाकिंग, मनरेगा, नाली निर्माण, पुलिया निर्माण अधूरा पड़ा है। कहा कि प्रधान सदस्यों की बातों को अनदेखी कर देते हैं। इस नाते ग्राम पंचायत समिति अध्यक्ष, प्रशासनिक समिति, स्वास्थ्य समिति, निर्माण समिति, जल समिति, शिक्षा समिति से इस्तीफा देने को मजबूर हुए हैं। जब तक आरोपों की जांच न हो जाए तब तक के लिए समिति भंग करने, प्रधान के खाता संचालन पर रोक लगाने की मांग की। इस्तीफा पत्र देने में रामू, मीरा, कविता, केवली, इंद्रावती, अंचला, मो. साकिर, छोटलाल के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें