फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के दीपक ने जीती 5000 की इनामी कुश्ती

विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के चिचलिक शिव मंदिर परिसर में विराट कुश्ती दंगल में पहलवानो का उत्साह वर्धन करते एमए? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के चिचलिक गांव स्थित शिव मंदिर पर आयोजित दो दिवसीय मेले के समापन पर कुश्ती दंगल में पहलवानों ने खूब जोर आजमाइश की। चंदौली के दीपक पहलवान के नाम 5000 की इनामी कुश्ती रही।
विज्ञापन

शिव मंदिर मेला समिति चिचलिक में शिव मंदिर पर दो दिवसीय मेले का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह रहे। बजरंग बली की पूजा के बाद पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल की शुरुआत कराई। सर्वाधिक 5000 रुपये की इनामी कुश्ती चंदौली के दीपक पहलवान और हाजीपुर के चीनी पहलवान के बीच हुआ। इसमें दीपक ने चीनी को पटखनी देकर कुश्ती अपने नाम की।
इसी तरह गौतम मझगांवा ने इंदल पहलवान हाजीपुर को पटखनी दी। अरविंद पहलवान पकरहट ने राजेश पहलवान पलपल को चित किया। रामसूरत गौरवां ने प्रमोद पहलवान मुगलसराय को चित कर एक हजार रुपये का इनाम जीता। इससे पहले मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस पहाड़ी अंचल में ऐसा आयोजन अच्छी पहल है। कुश्ती और खेलकूद को फिर से बढ़ावा देने की जरूरत है।
विज्ञापन

समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मिर्जापुर राजू कनौजिया, पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व प्रमुख प्रवीण सिंह, मधुसूदन सिंह, रवि प्रकाश चौबे, शुभेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह आदि रहे। संचालन श्याम सुंदर पांडेय ने किया।

नगवां ब्लॉक के चिचलिक शिव मंदिर परिसर में विराट कुश्ती दंगल में पुजन कर शुभारंभ करते एमएलसी विनि?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें