भाजपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया। जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एकल मानव वाद के प्रेरणा थे। उनका मानना था कि समाज के अंतिम व्यक्ति आदमी को लिए बिना संपूर्ण समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, माला चौबे, अजीत चौबे, संजय जायसवाल, आनंद मिश्रा, नीरज, देवेंद्र सिंह, गौरव शुक्ला मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी ओबरा मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कार्यालय में मंडल अध्यक्ष जेपी सिंह की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पंडित जी ने हमेशा समाज के दबे कुचले लोगों के जीवन पर उत्थान के लिए कार्य करने के साथ साथ मूल्यों की राजनीति किया करते थे। इन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर पूरा जीवन लगा दिया। हम सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्गों पर चलते हुए देश व समाज की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर सतीष पांडेय, अजीत तिवारी, नीलेश मिश्रा, विजय पटेल, रमेश मौर्या, राजेश गुप्ता, कृष्ण मुरारी, अजय विश्वकर्मा, शंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।