फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्लांट में काम करने के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात प्रांत के पूना कमाने गए क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी एक युवक की प्लांट में काम के दौरान गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

चुर्क चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरहुआ के बहुअरा गांव निवासी रामचंद्र के दो पुत्र हैं। छोटा पुत्र बबलू (32) बेल्डिंग का काम करता था। वह गुजरात प्रांत के पूना में रहकर एक प्लांट में काम करता था।
शनिवार की शाम को प्लांट में काम करते समय बबलू नीचे गिर गया।
जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना साथ मे काम कर रहे लोगो ने परिजनों की दी। बबलू को दो संतानें हैं। उसकी पत्नी रेखा और दोनों बच्चों के आंसू नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें