आसनडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करकच्छी में बुधवार को खेत की जोताई कर रहे किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने समय पर चिकित्सक न मिलने का आरोप लगाया है।
बुधवार की सुबह करकच्छी गांव निवासी रामानंद (35) खेत की जोताई कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़े। आननफानन परिजन उन्हें सीएचसी बभनी ले गए। मौके पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। करीब आधा घंटे बाद पहुंचे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई विश्वनाथ ने आरोप लगाया कि समय से चिकित्सक मिल गए होते तो जान बच जाती। सीएचसी में तैनात संविदा चिकित्सक डॉ. हेमलता ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही मरीज की मौत हो गई थी।