शव को बाहर निकालने पर पहचान अखिलेश के रूप में हुई। उसके दोनों पैर रस्सी से बंधे हुए थे और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी सूरज पांडेय के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। सूरज और अखिलेश साथ रहते थे। किन कारणों से उसकी हत्या की गई, यह सूरज की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हैं।