बभनी। थाना क्षेत्र के तेंदुअल गांव में पागन नदी के कातरदह में संदिग्ध हाल में बुधवार को एक महिला का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए नदी के किनारे पहुंचे तो एक महिला की लाश पानी में उतराया देखकर गांव की ओर भागे। मृतका की शिनाख्त दीपकलिया (60) के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।
बुधवार की सुबह करीब सात बजे जब ग्रामीण नित्यक्रिया करने के लिए नदी के किनारे पहुंचे तो एक महिला की लाश पानी में उतराया देखकर शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। तब मृतका की पहचान दीप कलिया पत्नी स्व. रामखेलावन निवासी तेंदुअल के रूप में हुई। मृतका के पति करीब सात साल पहले ही मौत हो चुकी है।
घटना सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल ने बताया कि जांच में पता चला है कि मंगलवार की शाम से ही दीपकलिया अपने घर से लापता थी। उसकी तलाश उसका बेटा हरिप्रसाद कर रहा था। हरिप्रसाद ने तहरीर दी है कि मेरी मां नदी में पानी लेने गई थी पैर फिसलने से पानी में चली गईं। जिससे उसकी मौत हो गई है।