फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल पेड़ की डाल पर फंदे में लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। जिले के जुगैल थाना क्षेत्र के सेमियां गांव में मंगलवार की रात घर से बाहर आम के पेड़ पर फंदे से लटककर युवक ने जान दे दी। सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उल्लू प्रजापति (35) पुत्र शिव मूरत सेमिया के ही रहने वाले थे। मंगलवार की रात गांव में आंधी व बारिश हुई थी।
विज्ञापन

उस दौरान उल्लू अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में ही थे। फिर भोजन करने के उपरांत हमेशा की तरह बाहर बने खपरैल के घर में सोने चले गए। इस बीच रात में किसी समय आम के पेड़ पर वह रस्सी के सहारे फंदा बनाकर झूल गए। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। लोगों का कहना है उल्लू व्यवहार कुशल व्यक्ति थे। इस संबंध में जुगैल थानाध्यक्ष विनोद सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें