फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डा क्षेत्र में आने वाले आवासों को हटाने के लिए किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। हवाई पट्टी के विस्तार के लिए हवाई अड्डे की जद में आ रहे घरों को अब तक न हटाए जाने के वजह से हो रही परेशानी को लेकर तहसीलदार की अगुवाई में एक संयुक्त टीम ने शनिवार को मौका मुआयना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

म्योरपुर हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर शनिवार को हवाई अड्डे की जद में आ रहे गवर्नमेंट ग्रांट की जमीन पर बसे लोगों को हटाने के लिए काफी देर तक मंथन हुआ। तहसीलदार बृजेश वर्मा, नायब तहसीलदार सूर्य बली मौर्य, खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने गवर्नमेंट ग्रांट के जमीन पर बसे लोगों से बातचीत की और उन्हें अन्यत्र विस्थापित किए जाने की बात कही। इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि इन्हें जमीन उपलब्ध करा दी जाए तो विकास विभाग से आवास बना दिए जाने से इनको सहूलियत होगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे ने कहा कि जहां भी जमीन उपलब्ध कराई जाएगी वहां इनका चयन आवास के लिए कर लिया जाएगा।उधर गवर्नमेंट ग्रांट के जमीनों पर बसे रामकिशुन, लाल बहादुर, आशिक अली, कासिम अली, अनवर अली, हुकुमचंद आदि ने कहा कि उन्हें केवल रहने का स्थान मिलेगा तो वह खेती-बाड़ी कहां करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की जमीनें दी जाए जिससे वह सब किसानी करके जीविकोपार्जन भी कर सकें। तहसीलदार की अगुवाई में पहुंचे लोगों में क्षेत्रीय लेखपाल सुरेंद्र नारायण पाठक, ग्राम प्रधान म्योरपुर लालता प्रसाद जायसवाल, ग्राम रोजगार सेवक भूपेंद्र गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें