फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिस्तर पर मिला परियोजना कर्मी का शव, मुंह से निकल रहा था झाग; शव के पास पड़ी थी शराब और फिनायल की बोतल

Thu, 18 Dec 2025 10:33 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में परियोजना कर्मी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं शव के पास शराब और फिनायल की बोतल पड़ी थी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
संदीप (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के ओबरा तापीय परियोजना कॉलोनी के सेक्टर दो स्थित अपने आवास में बुधवार की सुबह परियोजना कर्मी संदीप झा (32) मृत हाल में मिला। बिस्तर पर पड़े शव के पास शराब और फिनायल की बोतल रखी थी। मुंह से झाग निकल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य इकट्ठे किए।

विज्ञापन


मूल रूप से विहार के दरभंगा निवासी संदीप की नियुक्ति ओबरा परियोजना में पिता के स्थान पर मृतक आश्रित कोटे से हुई थी। वह अविवाहित था। उसके साथ घर में भांजा और भांजी भी रहते थे। भांजे पीयूष ने बताया कि संदीप रात करीब 12 बजे घर आए थे। उन्होंने दोनों को जाकर सोने के लिए कहा और दूसरे कमरे में चले गए। सुबह देखा तो वो बिस्तर पर पड़े थे और मुंह से झाग निकल रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब दस बजे वीआईपी रोड स्थित आर्य समाज पर दो लोगों ने संदीप की पिटाई की थी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर संदीप को बचाया था। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया का कहना है कि संदीप के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें