शुक्रवार की सुबह 11 बजे जब दूध वाला आया तो घर का गेट खुला हुआ था। अंदर पहुंचा तो वृद्ध की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। इसकी जानकारी वृद्ध के पुत्र गुलाब यादव को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
एएसपी कालू सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। पुत्र गुलाब सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी कालू सिंह ने बताया कि रात में किसी वक्त वृद्ध की हत्या किए जाने की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।