शक्तिनगर। एनसीएल झिंगुरदा कोयला क्षेत्र के आवासीय इलाके में कर्मचारी का शव बुधवार को दोपहर में उनके आवास के एक कमरे में पंखे से बंधे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
परियोजना में सामान्य मजदूर के रूप में कार्यरत राना राय (32) अपने आवास संख्या बी -266 में रहते थे। बुधवार को उनका शव फंदे से लटकते हुए मिला। पिता की मौत ब्लड कैंसर से होने के पश्चात उनके स्थान पर राना राय की नियुक्ति अनुकंपा के आधार पर हुई थी। मृतक के आवास में पत्नी, मां, बहन साथ रहती हैं। राना की मौत से परिजन बिलखते रहे।