फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर दिव्यांग महिला की गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
ओबरा के रेणुकापार के कनहरा ग्राम सभा टोला मझौली में घटना स्थल का किया निरीक्षण करते पुलिस अधीक्ष? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ओबरा/अनपरा। ओबरा थाना क्षेत्र के कनहरा गांव के मझौली टोले में मंगलवार की रात में दिव्यांग महिला की गला दबाकर कर हत्या कर दी गई है। ग्रामीण जुटते इससे पहले ही हत्यारोपी फरार हो गए। जानकरी मिलते ही रात में फोर्स के साथ सीओ भाष्कर वर्मा घटनास्थल पर पहुंच गए। बुधवार को एसपी आशीष श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। भतीजे की तहरीर पर दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, वादी राजकुमार का कहना है कि उसकी बुआ संत कुमारी 30 विकलांग थी। मंगलवार की रात अपने दोनों बच्चे सीता 10 व सूरज 05 के साथ कमरे में सोई थी। रात 1.30 बजे लघुशंका के लिए कमरे से बाहर आई तो देखा कि गांव निवासी सैफुद्दीन और मो. कलाम छिपे हुए है। दोनों घर के अंदर घुसे और संत कुमारी का गला दबाकर पीटने लगे। पुत्री सीता बीच बचाव करने लगी तो दोनों ने उसे भी मारा पीटा। सीता किसी तरह बचकर शोर मचाने लगी। जिस पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। ग्रामीण संत कुमारी के पास गए तो उसकी मौत हो चुकी थी।
राजकुमार ने बताया कि उसकी बुआ की शादी 2007-08 में बरगवां मध्य प्रदेश निवासी केशव जायसवाल के साथ हुई थी। पति ने छोड़ दिया था। जिसका मामला न्यायालय में चल रहा है। मृतका अंडा व मुर्गा बेचकर जीवन यापन कर रही थी। बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ ओबरा भाष्कर वर्मा ने कहा कि नामजद दोनों व्यक्तियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ओबरा शैलेश राय की अगुवाई में पुलिस की दो टीमें हत्यारोपियों की तलाश कर रही हैं। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें