बभनी। थाना क्षेत्र के चक बगदरीसानी गांव से लापता वृद्ध महिला का शनिवार को जंगल में शव मिला। महिला बुधवार को घर से लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
चक बगदरीसानी गांव निवासी शिवकुमारी देवी (60) पत्नी रामनारायन बुधवार को सुबह आठ बजे घर से लापता हो गई। जब वह दोपहर बाद तक घर वापस लौट कर नहीं आई तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। पास पड़ोस वालों से भी पूछताछ किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बेटे रामरतन ने बताया कि कुछ दिनों से मां की तबीयत खराब चल रही थी। बताया कि रिश्तेदारों से भी पूछताछ की लेकिन वह किसी के यहां नहीं गई थी। शनिवार को घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में शव मिला। देर शाम तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।